मथुरा। गांव करहैला के ग्रामीण अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हुए।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। रामजन्म भूमि के महंत नृत्यगोपाल दास की जन्मस्थली गांव करहैला के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 55 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं। गांव के कुछ लोग अयोध्या रवाना हो गए हैं। वे इस धनराशि को मंदिर निर्माण के लिए महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपेंगे।
पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन होने वाला है। मंदिर निर्माण में गांव करहैला के लोग भी योगदान दे रहे हैं। ज्ञात रहे गांव करहैला रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की जन्मभूमि है। अयोध्या जाने वालों में झूल बिहारी मंदिर के महंत, गिरधर जोशी, सचिन, मनोज, भगवान सिंह, कान्हा, कृष्ण मुरारी, पुष्कर देव सिंह, हेमराज आदि शामिल थे। संवाद