वृंदावन की विधवा माताओं ने श्री राम मंदिर समर्पण निधि में सहयोग के लिए बढ़ाए हाथ
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में रहकर कान्हा की भक्ति कर रहीं विधवा महिलाओं ने सोमवार को श्रीराम मंदिर समर्पण निधि में अपना सहयोग दिया है। किसी ने 10 रुपये तो किसी ने 100 रुपये भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया है।
वृंदावन क्षेत्र में अब तक 9 हजार घरों से संपर्क किया जा चुका है। भजना आश्रम की 80 से अधिक विधवा माताओं ने मंदिर निर्माण के लिए अपना आर्थिक सहयोग दिया है। इस मौके पर संध्या रानी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम के अयोध्या में बनने जा रहे मंदिर के लिए कुछ सहयोग दिया है। नगर अभियान प्रमुख वैभव अग्रवाल, जिला प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह अरुण, जितेंद्र वार्ष्णेय, रोनू, मोहन शर्मा उपस्थित रहे।