फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप चोरी में गोवर्धन का मोदी भवन सील

विज्ञापन
स्टांप चोरी के मामले में मोदी भवन को पुलिस की मौजूदगी में सील करते नायब तहसीलदार विजयश्याम, राजस् - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। स्टांप चोरी की धनराशि बकाया होने के चलते गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित प्रसिद्ध मोदी भवन को तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम राहुल यादव के आदेश पर नायब तहसीलदार ने टीम गठित कर मोदी भवन को सील कराया। तहसीलदार पीपी पाठक ने बताया कि मोदी भवन की खरीदार फर्म मैसर्स गिर्राज धरण डेवलपर्स के साझेदार अजय शर्मा निवासी खौंदुआ मुरसान जिला हाथरस व वेदप्रकाश मंगला निवासी मथुरा पर बैनामा में 44.18 लाख रुपये के स्टांप कम लगे पाए जाने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आरसी निकाली थी। उक्त धनराशि के साथ ब्याज व अन्य खर्चे लगा कर मोटी सरकारी धनराशि की चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार को धनराशि अदा न करने पर प्रशासन ने इसे सील कर दिया है। सीलिंग की प्रक्रिया पुलिस मौजूदगी में नायब तहसीलदार विजयश्याम, अमीन देवो शर्मा, मौजा लेखपाल ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें