फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर ः दूसरे दिन भी दिखा उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास बृहस्पतिवार को भी श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में छाया रहा। मंदिर और आश्रमों में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। कहीं मिष्ठान वितरण हुआ तो कहीं हवन-यज्ञ। मंदिर, मठ और आश्रमों के साथ घर-घर दीप जलाए गए। यमुना पर दीपदान भी हुआ।
विज्ञापन

ठाकुर जी की प्राकट्य स्थली निधिवन में देर शाम समाज गायन हुआ। श्रीरंगजी मंदिर के मुख्य परिसर स्थित श्री राम दरबार और श्री हनुमान मंदिर पर रंगोली सजाकर दीपदान किया गया। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने कहा कि देश एक नये युग में प्रवेश कर रहा है।
इसके अलावा श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में श्री ललित कुंज स्थित ठाकुर श्री राधा ललित बिहारी का 501 लड्डू का भोग लगाया गया। महंत मोहिनी बिहारी सरन महाराज, महेंद्र छविराम दास महाराज, महंत भरत दास, महंत जीवन दास, महंत मनमोहन दास मौजूद रहे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महिला महासभा ने श्री राम नाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के पाठ किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नीलम गोस्वामी, साधना शर्मा, ममता शर्मा, विनीता शर्मा, तुलसी शर्मा, सुनीति अग्निहोत्री, ममता उपाध्याय, सविता पांडे, राधा पाठक एवं विनीता पंडितानी आदि उपस्थित रहीं। कैलाश नगर स्थित हंस मुनि आश्रम कैलाश में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के तत्वावधान में संतों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन पर खुशी मनाते हुए मिठाई वितरण की।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू, महंत उपदेश दास, अनुराग दास शास्त्री, संतोष शरण कृष्ण दास, उमेश दास, बलराम दास, विजय गोयल, श्याम दास, अवनीश, प्रेम दास, राघव दास, गोपाल आदि उपस्थित रहे। श्री मुकुंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बंदरों एवं गायों को केला आदि फल वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला मौजूद थे।
अध्यात्म रक्षा मंच के तत्वावधान में ठाकुर श्री राधा सनेह बिहारी जी मंदिर में दीप जलाकर उत्सव मनाया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, उपाध्यक्ष पं. बकिहारीलाल वशिष्ठ, प्रदीप गोस्वामी बिंदु, अरविंद गोस्वामी, गोकुल चंद गोस्वामी, कृष्ण मुरारी गोस्वामी, महंत आदित्यनंद महाराज, महंत भगवती शरण दास महाराज, महंत परमेश्वर दास महाराज, महंत चेतन दास महाराज, महंत राम जीवन दास महाराज, भक्ति किकर श्रीधर महाराज, महंत रेवती रमण महाराज, मोहन बिहारी गोस्वामी, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, विष्णु पुजारी, बाबा मदन बिहारी दास, डॉ गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री, बालो पंडित, श्री राम शर्मा, महंत गोपीकृष्ण दास, सत्यभान शर्मा, रमन शर्मा, नीलांबर शर्मा, अशोक वैद्य, गिरराज शरण शर्मा, बलराम पंडा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
सुदामा कुटी और प्रियाकांत जू मंदिर में हुआ हवन
वृंदावन। सुदामा कुटी आश्रम और प्रियाकांत जू मंदिर पर हवन-यज्ञ किए गए। सुदामा कुटी में महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज, संयोजक महंत अमर दास महाराज ने कहा कि राम भक्तों का संकल्प पूरा हुआ। महंत किशोरदास, महंत लाडली शरण दास महाराज, महंत जगन्नाथ दास महाराज, महंत रसिक दास महाराज, गौरव अविरल शास्त्री, मोहन कुमार शर्मा, भरत लाल शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। प्रियाकांत जू मंदिर में भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने भी विचार रखे।
अटल्ला चुंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रीराम पूजन
वृंदावन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल्ला चुंगी पर श्रीराम का पूजन किया। वृंदावन अध्यक्ष विनीत शर्मा, पार्षद मुन्ना लाल निषाद, मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, महामंत्री जितेंद्र रोनू, प्राण बल्लभ दुबे, सतीश बघेल, लक्ष्मी कांत बौहरे, प्रदीप शर्मा, रमेश शर्मा, उदय अवस्थी, राजीव तिवारी, मुकेश सिंह, हरिदास अग्रवाल, गोलू पंडित आदि उपस्थित रहे। कार्यालय प्रभारी घनश्याम जादौन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें