फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां में रामलीला महोत्सव शुरू हुआ

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बल्ली पूजन, गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव शुरू। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
कोसीकलंा (मथुरा)। नगर में रामलीला महोत्सव की शुरूआत बुधवार से हो जाएगी। रामलीला का आरंभ नगर में झंडा पूजन एवं भरत मिलाप चौक पर ध्वज पूजन के साथ होगा। इसके लिए आयोजकों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

संस्थान के संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि मेले के दौरान बुधवार को शाम 5 बजे ब्राह्मण सभा धर्मशाला से बैंड बाजों के साथ भव्य झंडा पूजन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां निकालीं जाएंगी। ये प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई ऐतिहासिक भरत मिलाप चौक पर पहुंचेंगी। जहां मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के साथ ध्वज पूजन करेंगे। मुख्य अतिथि पीसी जैन होंगे।
रामलीला में काम करने वाले पात्र भी निर्देशक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में तालीम ले रहे हैं।
उधर, नगर पालिका प्रशासन ने मेले को ध्यान में रखते हुए सड़कों के गड्डों को भरवाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि स्ट्रीट लाईट को सही कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें