फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी से बांधा रक्षा का बंधन

Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राखी
विज्ञापन
जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी को देश विदेश से बहिनें राखियां भेज रही हैं। राखियों के साथ भेजी पाती में वे अपनी समस्याओं और परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रही हैं। 
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि बड़ी संख्या में हजारों बहनों ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज को अपना भाई मानते हुए रक्षा के  बंधन से बांध लिया है।

कनाडा से समृद्धि ने ठाकुरजी को राखी के साथ-साथ ठाकुरजी को एक पत्र में लिखा है कि मैं स्वयं तो वहां उपस्थित नहीं हो सकती, लेकिन मैं आत्मा से आपको अपना भाई मानते हुए आपसे अपनी रक्षा का वचन मांगती हूं। मेरी राखी को स्वीकार कीजिएगा।
विज्ञापन


दिल्ली के पांडव नगर की सान्वी ने राखी भेजकर बांके बिहारी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कोलकाता, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से भी कई राखियां बांके बिहारी मंदिर पहुंची हैं।  मंदिर प्रबंधन के उप व्यवस्थापक मोहनलाल गौतम ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से पहले भारत के कई शहरों के साथ ही अमेरिका, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, लंदन आदि तमाम देशों से बांके बिहारी के लिए राखियां आती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें