फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जाने को मथुरा में रोक दी राजधानी एक्सप्रेस

Wed, 15 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई से आए एक परिवार ने अलीगढ़ जाने के लिए मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को मथुरा में रोक दिया। ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं था। चेन पुलिंग के चलते राजधानी एक्सप्रेस पांच मिनट तक रुकी रही। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह मुंबई निवासी अजय कुमार परिवार सहित अलीगढ़ जाने के लिए मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से आए। अजय के पास चार लोगों का दिल्ली तक का टिकट था। सुबह 7:30 बजे राजधानी एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन से गुजरी।

प्लेटफार्म निकलते ही किसी के चेन खींचने के चलते गाड़ी रुक गई। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ जवान पहुंचे। लोगों ने बताया कि एक परिवार के सदस्यों ने चेन खींची थी। लाइन पार कर जा रहे अजय के परिवार के चार लोगों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उनको रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। उनसे एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।  बताया गया कि मथुरा से अलीगढ़ जाने में कम समय और पैसा लगने के चलते अजय ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी थी।

ब्लाक के चलते 50 मिनट खड़ी रही केरला 
मथुरा जंक्शन से बाद स्टेशन के बीच सिग्नल की मरम्मत करने को लेकर सिग्नल इंजीनियरों ने डेढ़ घंटे का ब्लाक लिया। दोपहर एक से 2:30 बजे तक लिए ब्लाक के चलते नई दिल्ली से अर्नाकुलम जाने वाली केरला एक्सप्रेस 50 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें