मथुरा। भरतपुर के राजा मानसिंह हत्याकांड के सभी दोषियों को मथुरा जेल से सेंट्रल जेल आगरा स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें से छह को बुधवार को आगरा भेज भी दिया, जबकि तीन को कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद भेजा जाएगा। एक दोषी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में पहले से इलाज करा रहा है।
मथुरा जेल में बंद राजा मानसिंह हत्याकांड में दोषी पाए गए जगमोहन, वीरेंद्र, पदम सिंह, भंवर सिंह, हरि सिंह और शेर सिंह को सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि जीवन राम, सुखराम व चतर सिंह को कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। रविशंकर मिश्रा डायबिटीज आदि बीमारी होने के कारण एसएन मेडिकल कालेज में इलाज करा रहा है। इलाज के बाद उसे सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इस हत्याकांड के मुख्य दोषी कान सिंह भाटी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि सभी को सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है। बुधवार को 6 अभियुक्तों को सेंट्रल जेल भेज दिया है।