फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संत प्रेमानंद को किडनी देना चाहते हैं राज कुंद्रा, पत्नी शिल्पा शेट्टी संग पहुंचे वृंदावन; ये इच्छा जताई

Thu, 14 Aug 2025 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा वृंदावन पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज कुंद्रा ने संत को अपनी किडनी देने की इच्छा जताई। 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ वृंदावन पहुंचीं। दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ने संत पर प्रेमानंद से एकांत में विशेष वार्तालाप भी किया। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने अपनी किडनी प्रेमानंद महाराज को देने की इच्छा जताई। लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, आप स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और तस्वीरें लेने के लिए होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें