फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्ची ईंटें हुईं खराब, भट्ठा संचालक परेशान

विज्ञापन
मथुरा। बारिश से फड़ों में खराब हुई कच्ची ईंटें। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र में रविवार की सुबह से हुई बेमौसम बारिश से ईंट-भट्ठा संचालक परेशान हो गए। फड़ों में रखीं कच्ची ईंटें मिट्टी में बदल गईं। बारिश से कच्ची ईंट खराब हो गई हैं। इसके चलते ईंट-भट्ठा संचालकों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

सुरीर व नौहझील क्षेत्र में 50 से अधिक ईंट-भट्ठा संचालित हैं। इन भट्ठों पर ईंट पकने के लिए लाखों ईंट कच्ची खुले आसमान के नीचे रखी हुई हैं। रविवार की सुबह से हुई बारिश से कच्ची ईंट मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई हैं। ईंट भट्ठा स्वामी केदारनाथ उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, धर्मवीर, मोहन लाल गुप्ता आदि का कहना है कि बेमौसम हुई बारिश ईंट-भट्ठों के लिए कहर बन कर आई है। कच्ची ईंट खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें