फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर के बाहरी इलाकों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
हाईवे क्षेत्र में होटल गोवर्धन पैलेस के समीप बारिश के बाद चाणक्यपुरी और पहलाद नगर में हुआ जलभराव? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार की शाम और बुधवार हुई बारिश से मथुरा नगरी का ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ा गया। नाले, नालियां चोक होने से गली-मोहल्लों के अलावा शहर के मुख्य सड़कों की स्थिति तालाब जैसी हो गई। वहीं, शहर के बाहरी और हाईवे से जुड़े इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया। भरतपुर गेट पर एक दुकान की दीवार भी बारिश के कारण ढह गई। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में भय का वातावरण है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम और बुधवार दोपहर जमकर बारिश हुई। बारिश से थोड़ी ठंडक तो लौटी, लेकिन सड़कों पर जलभराव की स्थिति से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया। पानी की निकासी न होने के कारण अधिकांश सड़कें और गलियां पानी से लबालब रहीं। आगरा-दिल्ली हाईवे से सटे इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 51 के अंतर्गत शामिल कॉलोनी प्रहलाद नगर, प्रिया नगरी, चाणक्यपुरी, चंद्रपुरी के अलावा कई इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जरा सी बारिश होते ही घरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

शहर में कीचड़ बनी मुसीबत
शहर में चल रहे सीवर कार्य ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश होने से मार्ग दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस कीचड़ में फंसकर राहगीर और वाहन चालक चुटैल हो रहे हैं। शहर के डीग गेट, मसानी लिंक रोड, लाल दरवाजा, परिक्रमा मार्ग और वृंदावन रोड की स्थिति बहुत बदतर हो गई है। सीवर कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं।
बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाई
बारिश से शहर की विद्युत व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। बारिश आने से मसानी, कैंट, वृंदावन आदि बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। बिजली कई बार आई और गई। इससे लोगों को पानी के संकट से भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें