फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला साधु का शव

विज्ञापन
मथुरा। मौके पर पहुंची पुलिस पेड़ पर लटके मिले साधु के बारे में जानकारी करती हुई। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के पंचवटी आश्रम में बुधवार सुबह 30 वर्षीय साधु का शव पीपल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा है। बैग से कुछ पत्र बरामद हुए हैं। इनमें एक महिला से एक तरफा प्यार का जिक्र है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक साधु का शव पीपल के पेड़ से लटका था। मृतक की पहचान सुदामा कुटी आश्रम मांट में रहने वाले 30 वर्षीय साधु अभिरामदास के रूप में हुई। बताया गया कि वह सुदामा कुटी आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में सेवा पूजा करता था। शव के साथ एक टहनी पर उसका बैग लटका मिला है। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से साधु द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने प्रतीत हो रहा है।
बैग से कुछ पत्र बरामद हुए हैं, जिनमें साधु का एक महिला से एक तरफा प्यार होने का जिक्र है। यह महिला यमुना किनारे एक आश्रम में पति के साथ रहती है। महिला की वजह से आत्महत्या करने के बारे में लिखा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें