फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ने अभियान चलाकर टिकट पकड़े 329 यात्री

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में 329 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इनसे डेढ़ लाख के करीब जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा हर्षकेश मौर्या के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग आगरा वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोसीकलां-आगरा कैंट के बीच ट्रेनों में जांच कराई गई। विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं, अनधिकृत यात्रा करने वाले 84 यात्रियों से 37530 रुपये तथा गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने पर 3 यात्रियों से 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
जांच के दौरान रुंधी, शोलाका एवं होडल स्टेशनों की टिकट विंडो सेल पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी नजर आई। वाणिज्य प्रबंधक भूलेश पांडेय, मुख्य टिकट निरीक्षक सामान्य मथुरा बाबूलाल, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक सिंह आदि मौजूद थे। रेलवे पीआरओ प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें