फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पूरी तरह अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली और छठ पर्व के चलते यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफाॅर्माें पर 320 वाणिज्य कर्मचारी और 106 रेल सुरक्षा बल कर्मी अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा की मंडी, कोसीकला और धौलपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी रखी गई। रेल सुरक्षा बल ने ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे, अल्कोहल आदि के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। यात्रियों को पीए सिस्टम और स्टीकरों के माध्यम से सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही स्टेशनों पर साफ-सफाई, खानपान की उपलब्धता, घोषणाओं और सूचना बोर्डों के अद्यतन पर विशेष ध्यान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें