फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ड्यूटी के दौरान रील नहीं बना सकेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ड्यूटी के दौरान रील बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बढ़ते चलन पर उत्तर मध्य रेलवे ने सख्ती दिखाई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इससे कर्मचारियों का ध्यान भटकता है और रेल परिचालन की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले मथुरा जंक्शन, कैंट और वृंदावन स्टेशन के कर्मचारियों पर भी यह निर्देश लागू होंगे।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन आस्था की नगरी है। यहां मंदिरों और आराध्य के गुणगान के वीडियो व रील बनाने वाले अधिकांश लोग स्थानीय लोगाें या कर्मचारियों से ब्रजभाषा में बातचीत करना पसंद करते हैं। स्टेशन परिसर में भी कई जगह लोग शूटिंग करते दिख जाते हैं। ऐसे में ऑन ड्यूटी कर्मचारियों का भी रील बनाना सुरक्षा के लिहाज से खतरा माना गया है। जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज जोन डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ड्यूटी के समय रील या वीडियो बनाने से कर्मचारी का ध्यान भटकने की संभावना है। रेल संचालन में एक-एक पल बेहद कीमती है। जरा सी चूक रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें