राया। गोपालबाग में स्थित दाऊजी मंदिर में 23 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम आयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि सांय के समय दाऊजी महाराज और रेवती मैया का आकर्षक शृंगार किया जायेगा और भजन कीर्तन के साथ अन्नकूट का प्रसाद वितरण होगा समस्त क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संवाद