फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, रेलवे तैयार कर रहा खाका

Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो परियोजना 12 किमी की होगी, जो दो साल में पूरी होनी है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन के लोगों और तीर्थ यात्रियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। रेलवे इसका खाका तैयार कर रहा है। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के नवागत महाप्रबंधक सतीशचंद्र ने अधिकारियों ने रेलबस में बैठकर मथुरा-वृंदावन के मीटर गेज रूट का निरीक्षण किया। यह रूट ब्राड गेज में परिवर्तित होना है। 
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो परियोजना 12 किमी की होगी, जो दो साल में पूरी होनी है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके बाद जरूरत के मुताबिक विस्तार भी किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने जंक्शन का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री विश्राम घर, जीआरपी थाने के पीछे और सामने बने पार्क के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। वह यार्ड में गए और वहां पर पेंड्रोल क्लिप, एसएनटी केबल को रूट ट्रेसर के माध्यम से लोकेशन का बारीकी से निरीक्षण किया।

रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण 

वृंदावन से लौटने के बाद उन्होंने गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों के साथ बैठक की और यार्ड की रीमॉडलिंग संबंधी निर्देश दिए। जीएम ने पार्सल ऑफिस, विश्रामालय, रिटायरिंग रूम एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर-7 पर खानपान स्टॉल एवं साफ सफाई का जायजा लिया। मथुरा स्टेशन यार्ड में वीआईपी लाज में जेडआरयूसीसी मेंबर्स के साथ वार्ता की। 
विज्ञापन

उन्होंने आगरा फोर्ट से काठगोदाम के लिए कुमायूं-नैनीताल एक्सप्रेस के नाम से गाड़ी चलाने, आगरा-कोलकाता व चंबल एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने के सुझाव प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम आनंद स्वरूप, मुख्य परियोजना प्रबंधक, स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, मथुरा स्टेशन अधीक्षक प्रहलाद मीणा, पीआरओ मनमोहन मीणा आदि मौजूद रहे।

जल्द ही होगा चौथी रेल लाइन डालने का काम : जीएम

जीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चौथी रेल लाइन डालने का काम जल्द ही पूरा होगा। मथुरा-वृंदावन ब्राड गेज पर भी तेज गति से काम चल रहा है। यार्ड की रीमॉडलिंग का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें