गतिमान के सामने भी नहीं जान की परवाह
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे की ओर से गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड के चलते इसके गुजरने के दौरान ट्रैक से दूरी बनाए रखने की अपील लोगों से की गई थी।
इसके लिए रेलवे ने काफी प्रचार भी किया।
इसके बाद भी ट्रेन के गुजरने से दो मिनट पहले तक यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरी प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करते दिखाई दिए।
कई यात्रियों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो कई महिलाएं उनसे ही उलझ गईं।
ट्रेन के गुजरने के बाद भी यही हालात रहे।