फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भागे पुजारी की तलाश में बनारस से उज्जैन तक दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के धौरैरा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मूर्तियां खंडित करने वाले आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। नशे में वारदात को अंजाम देकर भागे पुजारी काशीराम की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जो बनारस और उज्जैन समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुजारी काशीराम मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन उसके धार्मिक प्रवृत्ति और संपर्कों को देखते हुए पुलिस को संदेह है कि वह वाराणसी (बनारस) या उज्जैन की ओर शरण ले सकता है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है।
इस बीच, शनिवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रदेश सचिव कन्हैया सिंह राजावत के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष कान्हा ठाकुर, गोवर्धन महानगर अध्यक्ष हिमांशु सिंह तरकर, नरेश ठाकुर, हेमू कौशिक, रवि ठाकुर आदि ने खंडित मूर्तियों वाले स्थान का मुआयना किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें