फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी और बारिश से 20 घंटे बंद रही कोसी में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। तेज आंधी और बारिश ने कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी। आंधी से तीन ट्रांसफार्मर और 11 पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

तेज हवाओं और बारिश के कारण उपकेंद्र के कारण नंदगांव रोड बिजलीघर से पोषित होने वाले आर-1, आर-2, टाउन फीडर, गोपाल बाग फीडर की आपूर्ति शुक्रवार की शाम को करीब 4 बजे एक साथ बंद हो गए। मुख्य संचालन भी फेल हो गया और पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
शनिवार सुबह होते ही टीम ने मरम्मत शुरू की, लेकिन दोपहर तक कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। दोपहर में उपकेंद्र पर लगी इनकमिंग -2 में खराबी आ गई, इससे टाऊन और गोपाल बाग फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। नई इनकमिंग लगाकर करीब 4 बजे आपूर्ति चालू हुई तो गोपाल बाग फीडर में डिस्क वस्ट हो गई।
विज्ञापन

डिस्क बदलने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। हरीपुरा बिजलीघर से पोषित होने बैंक कॉलोनी फीडर पर आफीसर्स कालोनी, बैंक कालोनी, राधा विहार कालोनी में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें