फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मां रंगेश्वरी महाकाली रजत जयंती महोत्सव 25 से

विज्ञापन
rageshwari kali mandir
विज्ञापन
मथुरा। श्री मां रंगेश्वरी महाकाली देवी भक्त मंडल द्वारा राजराजेश्वरी महामाई मां रंगेश्वरी महाकाली देवी का दो दिवसीय 25वां स्थापना व रजत जयंती महामहोत्सव 25 जनवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जागरण का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री मां रंगेश्वरी महाकाली देवी भक्त मंडल के मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि राजराजेश्वरी महामाई मां रंगेश्वरी महाकाली देवी का 25 वां स्थापना महोत्सव रजत जयंती महामहोत्सव, 25 व 26 जनवरी को धूमधाम से रंगेश्वर मंदिर में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे रंगेश्वर मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई अप्सरा पैलेस पर विश्राम करेगी। रात्रि जागरण, छप्पन भोग भंडारा होगा। 26 जनवरी को सुबह पंचामृत अभिषेक एवं चुनरी मनोरथ, लड्डू सवामनी हवन, कन्या लांगुरा भोज होगा। इसके बाद दोपहर 4 बजे भजन संध्या और महाआरती होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी मुरलीधर अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मंत्री कन्हैया लाल, संयोजक रामस्वरूप कसेरे, कोषाध्यक्ष अमरनाथ गोयल, निवेदक अशोक कुमार गुप्ता माईदास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें