मथुरा। शाहजी मंदिर के बसंती कमरे में जगमग रोशनी के बीच सोने, चांदी के झूले में विराजमान ठा. राधारम?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रावण मास में चल रहे झूलन महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार शाम को शाहजी मंदिर के बंसती कमरे में ठा. राधारमण लाल जू ने स्वर्ण, रजत जड़ित झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
शाम छह बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले तभी बसंती कमरे के अंदर प्राचीन समय से लगे विशाल झाड़ फानूस विद्युत प्रकाश से जगमगा उठे। जगमग रोशनी के मध्य झूले में विराजमान अपने आराध्य की एक झलक पाने को भक्तजन आतुर दिखे। इस अवसर पर सेवायत केएम शाह, प्रशांत शाह,लक्ष्मण गुप्ता, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।