फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में नहीं है पानी, सूखने लगी धान-बाजरा की फसल

विज्ञापन
मथुरा। राजीव भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक को संबोधित करते विधायक पूरन प्रकाश। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई बंधुओं की बैठक में बरसात के दिनों में भी नहर रजबहा में पानी न होने पर सिंचाई अफसरों की क्लास लगाई गई। विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल कराओ, नहीं तो काम छोड़ दो।
विज्ञापन

राजीव भवन सभागार मेें हुई सिंचाई बंधुओं की बैठक में बल्टीकरी के प्रधान रामवीर सिंह ने कहा कि मांट ब्रांच से कारब, कुरसंडा, बलदेव सहित छह रजबहा निकलते हैं, लेकिन एक में भी पानी नहीं है। जुगसना रजबहा 14 फरवरी के बाद से बंद हैं। उसमें अब तक शेड्यूल के हिसाब से भी पानी नहीं चलाया गया। हालात यह हैं कि जिन किसानों ने धान रोपा है, वह बिन पानी के सूख रहा है। बाजरा की फसल भी सूखने लगी है।
छाता के संजय सिसौदिया ने कहा कि रान्हेरा नाले की सफाई के बाद उस पर अतिक्रमण हो गया है। शेरगढ़ रजबहा में जलकुंभी भरी पड़ी है, सफाई न होने से पानी आगे नहीं बढ़ रहा। छाता के दीपक ने आरोप लगाया कि सफाई में अफसरों ने बड़ा घोटाला किया है। इसमें सड़कों के आसपास एक किलोमीटर तक सफाई कराकर छोड़ दिया है। बाकी हिस्से अटे पड़े हैं।
विज्ञापन

बैठक ले रहे सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष सुधीर रावत व विधायक पूरन प्रकाश ने सिंचाई अफसरों से किसानों की समस्याओं का समाधान कराओ, नहीं तो काम छोड़ दो। अवैध कुलावे हटा नहीं पाए और न उनके खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज करा सके। इस पर सिंचाई अफसर कोई उत्तर नहीं दे सके। इस दौरान जिला विकास अधिकारी रविकिशोर त्रिवेदी, सिंचाई अफसर व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें