भगवान नृसिंह के रूप में दर्शन देते ठाकुर राधादामोदार लाल।
वृंदावन। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी धूमधाम के साथ मनाई गई। आराध्य ने नृसिंह अवतार धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। नृसिंह रूप में ठाकुरजी की मनोहारी छवि को निहारने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं आचार्य पूर्णचंद्र गोस्वामी ने बताया कि भगवान नृसिंह का अवतार भक्त वत्सलता का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब-जब भक्तों पर संकट आया है, भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर उनकी रक्षा की है। यह पर्व हमें सिखाता है कि यदि भक्ति में प्रहलाद जैसी अनन्यता हो, तो ईश्वर को प्रकट होना ही पड़ता है। सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी ने बताया कि राधा दामोदर मंदिर में ठाकुरजी को नृसिंह रूप में सजाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस मौके पर पंचामृत अभिषेक के साथ ठाकुर जी का विशेष पूजन अर्चन किया गया। संवाद