फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिस्ट्रल और ब्लिजर्ड हवाओं के सवालों ने छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीएलएड विशेष बैक परीक्षा के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को शहर के तीन केंद्रों पर आयोजित की गई। तीन पालियों में हुई परीक्षा में कुल 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामाजिक अध्ययन के प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से संबंधित सवाल पूछे गए। सामाजिक अध्ययन के प्रश्नपत्र में मिस्ट्रल और ब्लिजर्ड हवाओं से जुड़े सवालों ने परीक्षार्थियों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गणित (चतुर्थ प्रश्नपत्र) में 719 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 636 उपस्थित और 83 अनुपस्थित रहे। विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र) में 214 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 171 ने परीक्षा दी, जबकि 43 गैरहाजिर रहे। वहीं, सामाजिक अध्ययन (पंचम प्रश्नपत्र) में 194 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 156 उपस्थित हुए और 38 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में भूगोल में जलवायु, कृषि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित प्रश्न शामिल रहे। इतिहास में अशोक के धम्म, विजयनगर साम्राज्य, मुगलकालीन इतिहास और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सवाल पूछे गए। नागरिक शास्त्र में संविधान, मौलिक अधिकार, समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से संबंधित प्रश्न शामिल थे। अर्थशास्त्र में आर्थिक गतिविधियों और विकास पर आधारित सवाल पूछे गए। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय और लघु उत्तरीय प्रश्नों के माध्यम से परीक्षार्थियों की विषयगत समझ परखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें