मथुरा। रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को आने वाली ट्रेनें 10 घंटे की देरी से चल रही थीं। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर पंजाब मेल 10 घंटे की देरी से आई। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
कई यात्रियों ने ट्रेन देरी से आने के चलते रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरी ट्रेनों से रवाना हुए। आगरा कैंट-पलवल एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। गीता जयंती एक घंटे देरी से आई। इसके अलावा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से चल रही थी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा और आंधी से लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों की चाल धीमी रही। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। कुछ ट्रेनें देरी से चल रही थी।