कोसीकलां में हनुमान मंदिर पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु।
कोसीकलां। हनुमान भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा पर्व बड़ा मंगल इस बार भी आस्था, भक्ति और सेवा के संगम के साथ मनाया गया। मंदिरों की दीवारें फूलों की माला से सजी हैं, तो कहीं भजन-कीर्तन की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही है।
शेरगढ़ तिराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत नारायण पुजारी ने बताया कि बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम से हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। इसलिए हनुमान भक्तों के लिए बड़ा मंगल का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि मंगलवार के विशेष आयोजन के किया गया।
सुबह बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। नई पोशाक धारण कराने के साथ शृंगार किया गया। सुगंधित पुष्पों से भव्य फूल बंगला सजाया गया। विशेष पूजा के बाद शाम को आरती की गई। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर में बाबा की झांकी सजाई गई। महंत कपिश भारद्वाज ने आरती की। संवाद