फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का अनंतिम परिसीमन प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे आंशिक परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन प्रशासन ने सोमवार को कर दिया। इसमें दो क्षेत्र पंचायतों के नौ वार्ड कम हो गए हैं तो वहीं जिला पंचायत का एक वार्ड कम हुआ है। दो अगस्त तक इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। प्रशासन ने अनंतिम परिसीमन डीपीआरओ कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, ब्लॉक व जिलाधिकारी कार्यालय पर चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि प्रचलित आंशिक परिसीमन के अनुसार क्षेत्र पंचायत नंदगांव में सात और छाता में दो वार्ड कम हो गए हैं। हालांकि परिसीमन के चलते नंदगांव में कुल 10 तो वहीं छाता में कुल 13 क्षेत्र पंचायत वार्ड प्रभावित हुए हैं। इसी तरह जिला पंचायत का एक वार्ड परिसीमन में कम हो गया है। इसमें कुल 17 जिला पंचायत के वार्ड प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत नंदगांव के 10, क्षेत्र पंचायत छाता के 13 और जिला पंचायतों के 17 वार्डों का अनंतिम परिसीमन सोमवार को प्रकाशित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस अनंतिम परिसीमन पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्ति ब्लाॅक कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय आदि में दर्ज कराई जा सकेगी। 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच आपत्तियों का निस्तारण कर, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रभावित हो सकता है ग्रामीण क्षेत्र का परिसीमन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसी बीच नगर निकायों के विस्तार को लेकर भी शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि नगर निकाय सीमा विस्तार में फिर से ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होंगेत्र। ऐसी स्थिति में फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र का परिसीमन स्थगित हो सकता है। सभी को शासन के आदेश का इंतजार है, कि आखिर शासन क्या निर्णय लेता है।


आंशिक परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन अधिसूचना के अनुसार सोमवार को कर दिया गया है। 2 अगस्त तक इस पर आपत्तियां लेने के बाद उनका निस्तारण करते हुए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

-धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें