श्री बांके बिहारी मंदिर के चबूतरे पर कॉरिडोर का विरोध करतीं हुईं महिलाएं।
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में महिलाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। सोमवार को मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया गया और फिर मंदिर के चबूतरे पर भजन कीर्तन कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं नीलम गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर विरोध जारी रहेगा। वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर रहे हैं। किसी प्रकार से माहौल खराब नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन में उनके साथ रानी गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, निशा शर्मा, पूजा गोस्वामी शामिल रहीं। संवाद