मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को आगामी त्योहारों को लेकर अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
डीएम ने कहा है कि 15 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता और सभी स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। स्कूलों एवं कॉलेजों में वाद-विवाद, चित्रकला, प्रदर्शनी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम एवं जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए तथा शहीद के परिवारजनों को सम्मानित किया जाए।
इसके अलावा यातायात प्रबंधन व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान तैयार करने और पार्किंग डायवर्जन, भीड़ नियंत्रित योजना बनाने और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एमवीडीए समेत अन्य अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।