फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गताश्रम-सतघड़ा की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड 57 में जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसे लेकर महापौर और वार्ड पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। जन समस्याओं के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि वार्ड में गताश्रम टीला और सतघड़ा में मकानों में दरार आने तथा सड़क निर्माण न होने की बहुत अधिक समस्या है।
विज्ञापन

इन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। टूटी सड़क के कारण राहगीर चोटिल तक हो जाते हैं। जमीन के अंदर सीवर लाइन रिसने से मकानों में दरार आ रही हैं। पूर्व भाजपा सभासद कृष्ण कांत चतुर्वेदी श्यामू ने बताया कि उक्त समस्याओं की ओर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र में जो मकान धराशायी हो गए हैं। उनकी वजह से कभी भी कोई जनहानि हो सकती है।
स्थानीय भाजपा नेता बालकृष्ण चतुर्वेदी बालू ने कहा कि हमारे वार्ड में समस्याओं का अंबार है। विरोध करने वालों में मयंक चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, नारायण चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, कुंजलाल चतुर्वेदी, सुंदर चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, अरुण चतुर्वेदी, अंकित चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, नमन चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, गोपेश्वर चतुर्वेदी, धर्मेंद्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें