फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के खिलाफ दिन रात धरना देंगे पीड़ित शिक्षक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जानकीबाई बालिका इंटर कालेज के पीड़ित शिक्षक और कर्मचारियों ने दिन के साथ अब रात को भी धरना शुरू कर दिया है। पीड़ित शिक्षक और कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

शहर के मध्य स्थित जानकी बाई बालिका इंटर कालेज के आधा दर्जन से अधिक शिक्षक और कर्मचारी आंदोलनरत हैं। लंबे समय से इनकी समस्याओं का समाधान डीआईओएस द्वारा न किए जाने के खिलाफ चार दिसंबर से धरना दे रहे हैं। डीआईओएस ऑफिस पर धरनारत शिक्षक और कर्मचारियों ने इस धरना को अब 24 घंटे जारी रखने का फैसला किया है। सोमवार को इसकी शुरूआत कर दी।
धरनारत अक्षय भारद्वाज ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल धरनारत शिक्षक और कर्मचारियों की समस्या के निराकरण के संदर्भ में डीआईओएस केपी सिंह को दिशा-निर्देश दिए थे लेकिन उनका पालन नहीं किया गया है। डीआईओएस केपीस सिंह तदर्थ प्रधानाचार्य अनीता गौतम के साथ पीड़ित कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। इसी के खिलाफ इस धरने को अब दिन के साथ रात को भी जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें