अपराजिता के तहत एकता का नारा लगाती आर्य समाज इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं और छात्राएं।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अपराजिता के अंतर्गत सोमवार को लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा ने बताया कि वर्तमान स्थिति में देश में एकता और अखंडता की बहुत जरूरी है। हमें एकता बनाए रखने के लिए जरूरी है, लोगों में सौहार्द बढ़े। इसमें हम सभी लोगों का योगदान जरूरी है। इस अवसर पर शकुंतला यादव, करुणा, कामेश्वर, श्वेता गुप्ता, अंजलि जायसवाल, प्रज्ञा जायसवाल, पूर्णिमा चटर्जी, निशा बघेल, नीलम उपाध्याय, संजू शर्मा, हेमलता पाल, शिखा शुक्ला, शालिनी, शंकर, शालिनी, नीतू सिंह, बीना, संजय कुमारी थीं।