फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भाकियू चढ़ूनी गुट का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपते हुए। 
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की कथित किसान-विरोधी नीतियों और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के दुष्प्रभावों के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने बताया कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील भारतीय किसानों के लिए डेथ वारंट साबित हो सकती है। देश का किसान पहले ही बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य की कमी, प्राकृतिक आपदाओं और कर्ज के बोझ जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में अनुमति मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। ज्ञापन में मांग की गई कि कृषि, डेयरी और पोल्ट्री जैसे क्षेत्रों को मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। इस दौरान प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र, जगदीश तोमर, राधेश्याम सिकरवार, कुंतभोज, गौरव तोमर, दिनेश तोमर, भुल्ली सिंह, रवि मुहम्मद, राजकुमार और कैलाश तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें