फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो 6 काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते शिक्षामित्र - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले जनपद के शिक्षामित्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने बताया कि 2017 में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों की समस्याओं का 3 महीने में समाधान का वादा किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार ने 4 साल होने पर भी शिक्षामित्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है।
इस बीच संगठन द्वारा भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक को ज्ञापन देकर शिक्षामित्रों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई थी। इन चार वर्षों में कई शिक्षामित्र आर्थिक तंगी और सरकार के रवैये से दुखी होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 5 अप्रैल से जनपद के सभी शिक्षामित्र अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। वहीं शिक्षामित्र चुनाव प्रशिक्षण, चुनाव ड्यूटियों में भी काली पट्टी बांधकर कार्य करें। यह आंदोलन शिक्षामित्रों की मांगें पूरी होने तक निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर तेजवीर सिंह, योगेंद्र कुमार, राम कुमार, प्रह्लाद सिंह, राजकुमार चौधरी, रविबाबू शर्मा, सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, देवकी, पूनम अग्रवाल, सरोज, कमेलश कुमारी, विमलेश, कृष्णा कुमारी, उषा शर्मा, अरविंद यादव, नीलम शर्मा, रूपन, शांति देवी, प्रभा देवी, पिंकी, शिवानी, जयंती, नीता, सुनील कुमार, भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें