फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी विलय के लिए बुलाई बैठक में हंगामा

Mon, 23 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक मात्र सरकारी दुग्ध परियोजना पराग डेयरी को बंद कर फीरोजाबाद की दुग्ध परियोजना में विलय करने के लिए बुलाई गई आमसभा में अध्यक्षता करने डीएम नहीं पहुंचे। बैठक में सीडीओ के पहुंचने पर किसानों ने परियोजना को फीरोजाबाद की योजना में विलय करने का विरोध किया।
विज्ञापन


मथुरा की दुग्ध समिति पराग डेयरी को फीरोजाबाद की पराग डेयरी में विलय किया जा रहा है। इसके लिए निबंधक दुग्ध सहकारी समिति की आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में सोमवार को परियोजना के शेयर होल्डर और सेंटर संचालक किसानों की आम सभा बुलाई गई।

इस बैठक में सीडीओ मनीष वर्मा पहुंचे। पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह तोमर ने सीडीओ से शेयर होल्डर किसानों की बिना राय और सहमति लिए रोडवेज को पांच एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर देने का कारण पूछा। किसानों ने मथुरा से हटाकर समितियों को विलय करने का विरोध किया।
विज्ञापन


बैठक में किसानों ने समिति को गलत तरीके से संचालन कराते हुए कर्जदार घोषित करने और रोडवेज से मिली राशि से किसानों का भुगतान आदि कराने को कहा। इस पर सीडीओ ने अगली तिथि नियत होने पर बैठक बुलाने की कहकर आम सभा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें