भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के लोगों ने सोमवार को किसान समस्याओं के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला मंत्री दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को आपदा राहत के चेक न दिए जाने, किसानों की अधिग्रहीत की जा रही जमीन का 65 प्रतिशत अधिक मुआवजा देने, जिले की सड़कों की मरम्मत कराने, नहर और नालों की तली छाड़ सफाई कराकर टेल फीड कराने लायक पानी छोड़ने, किसानों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने संबंधी 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भाकपा ने स्थापना दिवस मनाया
भाकपा ने 90वां जयंती समारोह मनाया। कैंट बिजलीघर स्थित कामरेड धर्मेंद्र सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड हमीद शाह और मास्टर वीरेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान गफ्फार अब्बास, महेन्द्र सिंह महिल, हमीद शाह, अब्दुल अशफाक, प्रेम मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।
बाजना में माले का प्रशिक्षण
भाकपा माले बाजना यूनिट का प्रशिक्षण हुआ। ब्रज शिक्षा सदन विद्यालय में हुए शिविर में कामरेड नसीर शाह ने पदाधिकारियों को पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों से अवगत कराया। राकेश शर्मा, अरविंद कु मार, बिजेन्द्र, चंद्रपाल सिंह, हरीशचंद्र आदि उपस्थित रहे।