फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे के बीच चीन का पुतला फूंका

विज्ञापन
गांव अड़ींग में चीन के खिलाफ यात्रा निकालते युवक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। भारतीय सैनिकों पर चीन द्वारा धोखे से हमला किए जाने के विरोध में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अड़ींग में युवाओं ने तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। समाजसेवी दिलीप यादव ने बताया कि वर्तमान में भारत मजबूत स्थिति में है। हमारे देश की सेना मुकाबले के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को चीन से आयात पर रोक लगानी चाहिए। दिनेश फौजी ने कहा कि चीन द्वारा किया गया कृत्य निंदनीय है। इस अवसर पर रवि यादव, जयवीर यादव, कुलदीप यादव, योगेश यादव, मुकेश, पवन यादव, राजकुमार यादव, पुष्पेंद्र आदि थे। संवाद
चीन भारत को कमजोर न समझे : मौनी बाबा
गोवर्धन। सेना में 22 साल नौकरी कर आए बयाना भरतपुर निवासी द्वारिका प्रसाद शर्मा उर्फ मौनी बाबा विगत 14 वर्ष से गिरिराज जी की तलहटी में रहकर परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन भारत को कमजोर समझने की भूल न करे।
विज्ञापन

चीन के कारण कोरोना जैसी महामारी फैली है और पूरा विश्व परेशान चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रज की पौराणिक धरोहरें धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। गिरिराज जी के पर्वत का स्वरूप कम होता जा रहा है। मानव स्वार्थवश प्रकृति का दोहन करने में लगा है। वे गिरिरालज जी की परिक्रमा व आराधना कर पर्वत को पुन: उसी स्वरूप में लाना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें