आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने देश को हर मुश्किल समय में दिशा प्रदान करने का कार्य किया है।
सोमवार को केडी डेंटल कालेज में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज तकनीक के दौर में सोशल मीडिया व्यापक रूप में है, लेकिन प्रिन्ट मीडिया का महत्व जैसा पहले हुआ करता था वैसा ही आज है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने बदलते परिवेश में पत्रकारों को चरित्र निर्माण के लिए अपना मूल्यांकन करने की आवश्यकता जताई।
इससे पूर्व संगठन की कार्यकारिणी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान श्यामबाबू शर्मा, मदन गौड़ा, डा. उपेंद्र पाधिए, डा. देवाशीष बोस, हसीब सिद्दकी, गीतिका ताल्लुकदार, के विश्वदेव राव, सज्ञाराज, चंद्रिका आदि पत्रकार मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन संतोष चतुर्वेदी ने किया।