मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए शुक्रवार को एक और जमीन की रजिस्ट्री श्रीठाकुरजी के नाम हुई है। अब तक कुल 14 बैनामे हो चुके हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 1386.82 वर्ग मीटर है।
अधिकारियों के अनुसार, रविंद्र कुमार हाडा, नारायण हाडा और मंजू हाडा ने मकान संख्या 19 (जेके-89) की 200.42 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री कराई है। वहीं 11 मई 2026 को चार और मकानों (लगभग 415 वर्ग मीटर) के बैनामे होंगे। भूमि विक्रेताओं ने अपने-अपने भवनों के अभिलेख प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण में दुकान के बदले दुकान व सुनरख एवं रुक्मिणी विहार में फ्लैट दिए जा रहे हैं।
बेहतर होंगी सुविधाएं
कॉरिडोर निर्माण से मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास से सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश-निकासी द्वार बनाए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।