फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर निकले जुलूस

विज्ञापन
मथुरा। कार्यक्रम के दौरान भरतपुर गेट पर लगा ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह ईद मीलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। इस दौरान लोगों ने इनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मस्जिद मनोहरपुरा कमेटी की ओर से निकाले गए जुलूस की शुरूआत भरतपुर गेट स्थित कल्लू मल्लू कारखाने से हुई। लोगों ने जगह-जगह हलुआ पूरी, आईक्रीम, फल और मिठाई बांटी। जगह-जगह रास्ते में डीजे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर मुफ्ती आसिफ रजा, इमाम जामा मस्जिद ने कहा कि मुसलमानों के लिए यह जरुरी है कि हम लोग मोहम्मद साहब द्वारा दिखाए रास्ते पर चलें। अल्लाह ने कुरान मजीद में सब कुछ लिख दिया है। वह किसी समुदाय के नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए संदेश लेकर आए थे। इस दौरान हाजी मोहम्मद यामीन, हाजी सलाम, हुसैन, इकरार अली आदि मौजूद रहे।
उत्सव के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की दिखी झलक
ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर शहर के अन्य स्थानों पर भी जुलूस निकाले गए। इस दौरान भरतपुर गेट स्थित घास की मंडी पर भंडारे का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखी। पोस्टर लगाकर नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश मुस्लिम विकास सोसाइटी की अहम भूमिका रही। शिक्षक बाबू उद्दीन, शहाबुद्दीन, सिराजुद्दीन, इकराम अली एनुदीन, फैसल कुरेशी, फैजान कुरेशी, शौकीन कुरेशी ,जाकिर और हीरो भाई समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें