मथुरा। श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) की चुनावी प्रक्रिया सोमवार को प्रारंभ हो गई।
डैंपियर नगर स्थित कैंप कार्यालय चम्पा अग्रवाल विद्या मंदिर जूहा स्कूल में चुनाव को लेकर मंडल के सदस्यों में उत्साह देखा गया। निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र मोहन मित्तल एवं सह-निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को पदाधिकारी एवं सदस्य पदों के लिए चुनाव कार्यालय से कुल 21 नामांकन फॉर्म मंडल प्राप्त किए गए हैं।
नामांकन प्रपत्र जारी करने का सिलसिला आज भी निरंतर जारी रहेगा। कॉलेज प्रबंधन के इस चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।