सदर बाजार के सैनी नगर स्थित धर्मशाला में चुनाव कराते पदाधिकारीगण।
मथुरा। सदर बाजार के मुर्शदपुर सैनी नगर धर्मशाला परिसर में सैनी समाज सेवा समिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव में डोरीलाल सैनी ने भारी मतों से विजय प्राप्त कर अध्यक्ष पद की कमान संभाली है।
अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कुल 164 मतों में से 121 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में डोरीलाल सैनी को 87, सूरज भान सैनी को 25, सुभाष सैनी को 8 वोट मिले। एक वोट निरस्त किया गया। नई कार्यकारिणी में गोविंद राम सैनी संरक्षक, देवी सिंह सैनी उपाध्यक्ष, अश्वनी सैनी महामंत्री, रामस्वरूप सैनी ऑडिटर, गोविंदा सैनी उपमंत्री, योगेश सैनी कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सैनी सूचना एवं प्रचार मंत्री और दुष्यंत सैनी को भंडार व्यवस्थापक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व जज हेतराम सैनी एवं रूपराम सैनी के निर्देशन में हुई। मतदान अधिकारी प्रभुदयाल सैनी और राकेश सैनी रहे। इस अवसर पर रोशन लाल सैनी, भगवती प्रसाद सैनी, रूप सिंह सैनी, चंद्रभान सैनी, पूरन सैनी, राजीव सैनी, कुंवर प्रसाद सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद