फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में मक्खियों से रोगी व डॉक्टर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मक्खियां रोगियों और डॉक्टरों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। डॉक्टर और ईडी वार्ड ने कई बार इस समस्या को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड एवं अन्य वार्डों में मक्खियां परेशानी का बड़ा कारण बन गई हैं। रोगी, तीमारदार एवं डॉक्टर सभी परेशान हो रहे हैं। इस समस्या की शिकायत अस्पताल के डॉक्टर दिलीप कुमार ने कई बार चिकित्सा अधीक्षक से कई बार शिकायत की है। वार्ड प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने भी चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
इससे अस्पताल में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रभारी सीएमएस डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि अस्पताल के निकट डंपिंग ग्राउंड एवं पशु आश्रय केंद्र के बनने से अस्पताल में मक्खियां ज्यादा हो गई हैं। दवा छिड़की जा रही है। वह भी बेअसर साबित हो रही हैं। सीएमओ ऑफिस से छिड़काव के लिए दवा मंगाई गई है। मक्खियों से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें