फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन गर्ल प्रियंका के नाम रहे तीन मेडल

Fri, 18 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के छठवें दीक्षांत समारोह में कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से बीवीएससी एंड एएच की छात्रा प्रियंका राजपूत ने तीन पदक अपने नाम किए। इसमें दो स्वर्ण और एक विशेष पदक रहा।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2015-16 में विवि ने 10 मेडल छात्रों को प्रदान किए। मुरादाबाद की एमडीए कालोनी निवासी प्रियंका राजपूत को बीवीएससी एंड एएच में स्वर्ण पदक के साथ विशेष उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय का पंडित जानकीबाई समदन स्मृति बेस्ट क्लीनिशियन पदक और आईएसवीपीटी गोल्ड मेडल मिला है। प्रियंका के पिता रविंद्र कुमार राजपूत सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड लखनऊ में साइंटिस्ट के पद पर तैनात हैं। प्रियंका की इच्छा भी वैज्ञानिक बनने की है।

 इसके अलावा बीवीएससी एंड एएच में ही मथुरा के मनु जायसवाल ने रजत और मैनपुरी की शोभा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मनु जायसवाल वेटरनेरी विश्वविद्यालय में ही प्रयोगशाला सहायक शैलेंद्र कुमार जायसवाल के पुत्र हैं। फिलहाल वे जबलपुर से स्नातकोत्तर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए ही एमवीएससी में उड़ीसा की सुभाष्मिता बेहरा ने गोल्ड और धौलपुर के सुशांत शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। एमएससी बायोटेक में हिसार के हितेश लांबा को गोल्ड मेडल मिला।

विशेष मेडल के लिए बीवीएससी एंड एएच में गोरखपुर के गांव नरै निवासी किसान राममुरारी के पुत्र जयप्रकाश और बरेली के गांव बहेड़ी में स्वर्गीय अहमद शाह के पुत्र नदीम शाह को कुलपति पदक मिला है। नदीम एडीआरआई करनाल में कार्यरत हैं। जयप्रकाश आईजीआरआई बरेली में स्नातकोत्तर में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें