फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डायरिया नियंत्रण में निजी अस्पताल निभाएं अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में चलाए जा रहे डायरिया से डर नहीं अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को भी इससे जोड़ने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सभागार में पब्लिक प्राइवेट इंटरफेस (पीपीआई)के तहत बैठक हुई। इसमें निजी क्षेत्र के 21 अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने कहा कि डायरिया नियंत्रण और रोकथाम में निजी अस्पतालों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी निजी चिकित्सालयों से अपने यहां ओआरएस कॉर्नर स्थापित करने और लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। पीएसआई इंडिया के अजय कुमार ने पिछले वर्ष चलाए गए डायरिया रोको अभियान की चर्चा की।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहिताश ने कहा कि निजी अस्पताल शून्य से पांच वर्ष तक के डायरिया प्रभावित बच्चों का रिकॉर्ड अवश्य रखें। आईएमए के सचिव डॉ. ललित वार्ष्णेय ने कहा कि डायरिया एक गंभीर बीमारी है। इससे हर वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित होते हैं। थोड़ी सी सावधानी से इस बीमारी से बचाव संभव है।
विज्ञापन

जिला नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक फौजिया खान, आईएमए अध्यक्ष डॉ. बीएस गोयल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. वर्तिका, डॉ. प्रीति लालवानी, डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. वीके. अग्रवाल, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक पारुल शर्मा, जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार मुकेश गौतम, जिला एचएमआईएस ऑपरेटर मोहम्मद रफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें