फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर-बरेली बाईपास पर हादसा: बस ने कार में मारी टक्कर, युवक की मौत; चालक मौके से भाग निकला

Wed, 19 Nov 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। देर रात युवक शादी समारोह से वापस लौट रहा था, रास्ते में ये हादसा हो गया। 

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जयपुर-बरेली बाीपास पर रात दो बजे बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नगला तेजा सिहोरा निवासी मनीष शास्त्री पुत्र ओमप्रकाश सारस्वत  मंगलवार की रात लगभग दो बजे शादी समारोह से अपने घर वापस  लौट रहे थे। सिहोरा के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर पुल से कार को उतारते समय पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। मौके पर खड़ी पुलिस ने बस को रोक लिया।

इस दौरान चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मनीष शास्त्री को कार से निकाला तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने बताया पंडित मनीष शास्त्री कोसीकलां से किसी की शादी कराकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें