फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा

विज्ञापन
बीएसए कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज की जमीन और वित्तीय घोटाले के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे बीएसए कॉलेज परिसर में पहुंच गए और मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंध समिति पर छात्रों की फीस और भूमि को खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाए। संगठन मंत्री रौनक पाल ने कहा कि छात्रों की फीस का गबन किया गया है। करोड़ों की बेशकीमती भूमि को खुर्द बुर्द कर करोड़ों का लाभ कमाया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे तक इस मामले में भू माफियाओं और घोटालेबाजों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसए कॉलेज से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमन पांडेय, अमन शर्मा, शिवा गौतम, प्रिया राजपूत, कपिल शर्मा, संध्या, वंशिता, विधि समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


एसटीएफ कर रही है जांच
बीएसए कॉलेज में प्रबंध समिति पर वित्तीय अनियमितता और भूमि घोटाले के आरोप का मामला चल रहा है। इस केस की जांच एसटीएफ कर रही है। हाल ही में एसटीएफ ने प्रबंध समिति के सचिव धीरेंद्र अग्रवाल और कॉलेज प्राचार्य ललित मोहन शर्मा को नोटिस जारी कर भूमि और पदाधिकारियों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें