फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेमानंद महाराज से राष्ट्रपति करेंगी राधा नाम पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार की सुबह श्रीहितराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से श्रीराधा नाम की महिमा पर चर्चा करेंगी। वह अपने परिवार के साथ आश्रम में 30 मिनट तक रुकेंगी। इसके बाद वात्सल्य ग्राम में पहुंचेंगी, जहां विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन

वृंदावन प्रवास के 20 मार्च को राष्ट्रपति सुबह वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम (श्री हित राधा केली कुंज) जाएंगी, जहां संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी और आश्रम का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वह बाबा नींव करौरी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
यहां बाबा का प्रसादी कंबल उन्हें भेंट किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल में नवनिर्मित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें