फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा: डीजीपी और अपर मुख्य सचिव परखेंगे सुरक्षा व्यवस्था, सीएम कर सकते हैं अगवानी

Mon, 22 Sep 2025 09:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दाैरे को लेकर वृंदावन से लेकर मथुरा शहर तक लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अंतापाड़ा के उपेक्षित पड़े कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दाैरे को लेकर संवारा जा रहा मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वह वृंदावन के साथ ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ ही बेहद संकरे इलाके अंतापाड़ा के कुब्जा-कृष्ण मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचेंगी। इसके मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार मथुरा पहुंचेंगे। वे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री भी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए मथुरा पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का मथुरा में 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगी। पिछले चार दिनों से पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी उनके दौरे की तैयारियों में लगी हुई है। वृंदावन से लेकर मथुरा शहर तक लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अंतापाड़ा के उपेक्षित पड़े कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
 

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार इस इलाके में साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्य करा रहा है। अभी उनका जन्मभूमि से कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने का रूट भी फाइनल नहीं किया गया है। उनके दौरे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सुबह पहुंचेंगे। 

 

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार सहित अन्य अफसर भी पहुंचेंगे। आला अधिकारी मथुरा के अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। डीएम सीपी सिंह का कहना है सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आलाधिकारी मथुरा पहुंच रहे हैं।

 

दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियां भी पहुंचेंगी
राष्ट्रपति के मथुरा दौरे के लिए नई दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियां और उनकी सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारी भी मंगलवार को यहां पहुंचकर व्यवस्थाएं परखेंगे। सुरक्षा अधिकारी प्रदेश के पुलिस प्रशासनिक अफसरों से भी जानकारी हासिल करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यहां डेरा डाल देंगी।



 
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने मंदिर के आसपास क्षेत्र की व्यवस्थाएं परखीं
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नगर आयुक्त जगप्रवेश ने सोमवार को अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर के आसपास क्षेत्र का हाल जाना और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर इंटरलॉकिंग एवं आवश्यक पैचवर्क कार्य समय से पूर्ण करने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के घर मिली किसान की लाश...बक्से के अंदर कपड़ों से छिपाया था, तलाश में जुटे थे परिजन; ऐसे मिला सुराग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें